{"_id":"5ec41f7f8ebc3e9092149921","slug":"laboure-croud-in-railway-station-not-follow-social-distance-jhansi-news-jhs1671018144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन में उमड़े मजदूर, नहीं कराया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन में उमड़े मजदूर, नहीं कराया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
विज्ञापन
Laboure croud in railway station not follow social distance
झांसी। रेलवे स्टेशन से मंगलवार को पांच श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें चलाकर 4500 से अधिक मजदूरों को वाराणसी व गोरखपुर की तरफ भेजा गया। इनमें चार गाड़ियां गोरखपुर व एक वाराणसी भेजी गईं। शाम चार बजे दो ट्रेनों में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में एक साथ श्रमिक रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। वे कड़ी धूप के कारण लंबी कतारों में एकत्रित होकर खड़े हो गए, जिससे उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका।
बिहार, पूर्वांचल और वाराणसी की तरफ जाने के लिए मुंबई, गुजरात, नई दिल्ली से श्रमिकों का पैदल आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इन श्रमिकों को शिवपुरी व दतिया मार्ग पर स्थित सीमाओं पर एकत्रित करने के बाद उनको ट्रेनों से भेजने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन से चार ट्रेनें गोरखपुर व एक वाराणसी की तरफ भेजी गईं।
दो ट्रेनें दोपहर, दो शाम व एक रात को रवाना की गईं। जो ट्रेनें शाम के वक्त रवाना हुईं, उनमें सवार होने वाले श्रमिकों को एक साथ ही रेलवे स्टेशन पर बसों से लाया गया। इससे परिसर में भीड़ लग गई। जब तक वे एक- एक करके प्लेटफार्म तक नहीं पहुंचे, तब तक उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा सका। गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती व वाराणसी जाने वाली ट्रेन को कानपुर, प्रयागराज स्टेशनों पर ठहराव दिया गया।
विज्ञापन
11 श्रमिक ट्रेनें गुजरीं
झांसी रेलवे स्टेशन से 24 घंटे के दौरान 11 श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरीं। इनमें 06176 तिरुच्चिरापल्ली से अकबरपुर, 06175 मद्रास से अयोध्या व 09249 भावनगर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों से पांच सौ से अधिक मजदूर झांसी में उतरे। इन मजदूरों को अलग- अलग बसों से जालौन, महोबा, बांदा, झांसी जनपद के अलग- अलग क्षेत्रों में पहुंचाने का काम किया गया।