फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   labour gone without helth cheakup

बगैर स्वास्थ्य परीक्षण के मजदूरों को आगे बढ़ाया

Tue, 12 May 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
labour gone without helth cheakup
ट्रक में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जाते श्रमिक - फोटो : REPORTERS
झांसी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर सिकंदरा में सोमवार को भी प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी रहा। सरकारी अमले ने यहां मजदूरों के साथ खानापूरी निभाई। केवल उनका ब्योरा इकट्ठा किया गया। मेडिकल जांच तक नहीं की गई। इसके बगैर ही उन्हें आगे बढ़ा दिया गया। इससे एक ओर मजदूरों के स्वास्थ्य को तो खतरा है दूसरी ओर इस बात का भी ध्यान नहीं रखा गया कि संक्रमित होने की स्थिति में वे अपने-अपने जिलों व गांवों के लिए वायरस के वाहक भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, गुजरात से मध्य प्रदेश होकर प्रवासी मजदूरों के झांसी आने का सिलसिला लगातार जारी है। ये मजदूर शिवपुरी होते हुए झांसी पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी हजारों की संख्या में श्रमिक यहां पहुंचे। तमाम श्रमिक ट्रक व अन्य मालवाहक वाहनों में बैठकर यहां पहुंचे। जबकि, सैकड़ों की संख्या में मजदूर पैदल ही लंबा सफर तय करते हुए उप्र व मप्र की सीमा पर आ पहुंचे। जो श्रमिक अपने साधनों में सवार होकर आए थे, उन्हें उन्हीं के साधनों से आगे बढ़ा दिया गया। जबकि, सैकड़ों श्रमिकों को बसों के जरिये उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भेजा गया। पैदल आने वाले मजदूरों को बसों में बैठाकर मुस्तरा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। यहां से उनके ट्रेन के जरिये गंतव्य की ओर रवाना करने की व्यवस्था की गई। प्रदेश सीमा पर मजदूरों को भोजन तो उपलब्ध कराया गया, परंतु उनका मेडिकल परीक्षण नहीं किया गया। पुलिस कर्मियों ने केवल इसका ब्योरा इकट्ठा किया कि वे प्रदेश के किन जनपदों में जा रहे हैं, ताकि वहां के स्थानीय जिला प्रशासन को सूचना दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed