फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Laborers on the verge of starvation, forest department not paying wages

Jhansi News: भुखमरी के कगार पर मजदूर, वन विभाग नहीं दे रहा मजदूरी

Mon, 10 Feb 2025 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Laborers on the verge of starvation, forest department not paying wages
बंगरा. बालिका दिवस पर बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। वन विभाग की ओर से घुराट में श्रमिकों से काम तो करा लिया गया परंतु छह माह बीतने के बाद भी उनका पारिश्रमिक अब तक नहीं दिया गया। इससे दो दर्जन से अधिक मजदूरों के परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। महीनों से परेशान लोगों ने कई बाद विभागीय अधिकारियों से पारिश्रमिक दिलाने की मांग की है, लेकिन उनका दुखड़ा सुनने वाला अब तक कोई सामने नहीं आया। पीड़ित लोगों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुये प्रदर्शन किया एवं जल्द सुनवाई न होने पर अनशन और आंदोलन की चेतावनी दी है।
मामला क्षेत्रीय वन विभाग मऊरानीपुर के अंतर्गत विकासखंड बंगरा के प्रमुख ग्राम पंचायत घुराट (तेजपुरा) का है। रविवार को ग्राम के दो दर्जन से अधिक मजदूरों ने वन प्रहरी के साथ मिलकर बकाया मजदूरी के रुपये दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने पहले वन विभाग के द्वारा आए पौधों की निराई-गुड़ाई के साथ अन्य कार्य किए थे। इसमें उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 230 रुपये मजदूरी के मिलने थे। सभी मजदूरों ने करीब एक माह तक काम किया। काम समाप्त होने के तीन माह बाद भी मजदूरी के पैसे नहीं दिये गए। वहीं, वाचरों का भी पांच महीने से वेतन नहीं आया है। वन प्रहरी घनश्याम तिवारी ने ही अधिकारियों के आदेश पर क्षेत्रीय ग्रामीण मजदूरों को काम पर लगाया था। ऐसे में सभी मजदूर घनश्याम तिवारी से ही अपनी मजदूरी के पैसे मांगते हैं। घनश्याम तिवारी जब अधिकारियों से मजदूरों की मांग पूरी करने की आवाज उठाते हैं तो उन्हें भी बजट का अभाव बताकर बाद में आने को कहा जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
जो भी मजदूरों का बकाया पैसा है, उसको पांच दिन के अंदर उनके खातों में बैंक के माध्यम से डाल दिया जाएगा। शासन के द्वारा बजट आने के बाद ही मजदूरों को पैसा मिलता है। जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - कृष्ण पाल द्विवेदी, क्षेत्रीय वन अधिकारी

बंगरा. बालिका दिवस पर बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बंगरा. बालिका दिवस पर बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed