{"_id":"5ebafd758ebc3e9091406c94","slug":"labor-jhansi-news-jhs166593186","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में शून्य से 30 हो गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में शून्य से 30 हो गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से स्थिति खतरनाक होती जा रही है। 15 दिनों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शून्य से 30 पहुंच गया है। पिछले 15 दिनों में औसतन दो मरीज हर दिन मिले हैं। अब तो कई मरीज अलग-अलग मुहल्लों से सामने आने लगे हैं। इस कारण चार हॉटस्पॉट समेत कई कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए हैं।
26 अप्रैल तक झांसी पूरी तरह कोरोना वायरस से मुक्त था मगर 27 अप्रैल को झांसी में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। ओरछा गेट अंदर निवासी 59 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित मिली। इसके बाद एक सप्ताह में ही मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। अगले आठ दिनों में 16 और कोरोना मरीज मिल गए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 पहुंच गया। यह हालात तब हैं, जब जिले में जांचों की रफ्तार बेहद सुस्त है। झांसी में पिछले एक महीने में 2061 सैंपलों की जांच हो चुकी है, इनमें 1856 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि 170 लंबित हैं। नौ सैंपल रिजेक्ट हो गए हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि जांच का दायरा बढ़ेगा तो मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। बताया गया कि जिले में कोई संक्रमित मिलता है तो उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच रिपोर्ट आने में दो से चार दिन तक लग जाते हैं। झांसी मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में बुंदेलखंड के सैंपल जांच के लिए आते हैं। एक ही जांच मशीन होने की वजह से रोज 150-175 सैंपलों की जांच हो पाती है। इनमें हर जनपद के औसतन 40 सैंपल लग पाते हैं।
झांसी के ये हैं आंकड़े
समय: एक महीना
जांच हुईं: 2061
निगेटिव रिपोर्ट: 1856
लंबित सैंपल: 170
रिजेक्ट सैंपल: नौ
तीन की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज में 37 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें जालौन के दो और ओरछा गेट निवासी एक मरीज फिर से कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि, 34 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा एक पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।