फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lab technician dies in road accident

सड़क हादसे में लैब टेक्नीशियन की मौत

Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lab technician dies in road accident
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। सड़क पर जा रहे एक वृद्ध को बचाने के चक्कर में बाइक सवार टेक्नीशियन हादसे का शिकार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज कैंपस निवासी रमेश चंद्रा के पुत्र रोनित चंद्रा (28) मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वे मेडिकल से निकलकर बाइक से विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान जेडीए कांप्लेक्स के सामने सड़क पर अचानक एक वृद्ध आ गया। वृद्ध के हाथ में थैला था। रोनित ने बुजुर्ग को तो बचा लिया, परंतु उसका थैला रोनित की बाइक के हैंडल में फंस गया। इससे असंतुलित होकर बाइक गिर गई और रोनित का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिसे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चार माह पहले हुई थी शादी
झांसी। रोनित की शादी 28 नवंबर 2021 को हुई थी। उसके पिता रमेश चंद्रा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उसके एक भाई और बहन हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को मेडिकल में हुई शोक सभा में रोनित के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। इस दौरान कोरोना काल में रोनित द्वारा दी गईं सेवाओं को याद किया गया। प्रधानाचार्य डा. एनएस सेंगर ने बताया कि रोनित ने 2013-15 के बैच में इसी चिकित्सा महाविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की थी। 2019 में स्थायी नियुक्ति के बाद से वो यहीं अपने सेवाएं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed