{"_id":"5f1f271a8ebc3e63865e367b","slug":"kurbani-and-namaz-will-not-be-doing-social-jhansi-news-jhs1725305131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक रूप से नहीं होगी कुर्बानी और नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक रूप से नहीं होगी कुर्बानी और नमाज
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक लेते जिलाधिकारी आंद्रा वामसी।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में सोमवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि ईद उल अजहा के मौके पर सार्वजनिक रूप से न तो कुर्बानी होगी और न ही नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग घर पर रहकर त्योहार मनाएं और नमाज अता करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का लगातार प्रयोग करें।
डीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेष को खुले स्थानों पर न फेंके। उनका सही ढंग से निस्तारण हो। नगर आयुक्त अवनीश राय ने कहा कि अफ वाहों पर ध्यान न दें, जो भी समस्या हो तत्काल बताएं। समस्या का निस्तारण किया जाएगा। नगर में सफ ाई व्यवस्था को मजबूत करते हुए बिजली पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिबंधित पशु पालक अपने जानवर बांध
कर रखे यदि खुले में पाये जाते है तो कार्यवाही होगी। सौहार्द को किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा कहीं पर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में शहर काजी ईदगाह इमाम मुफ्ती साबिर कासिम ने कहा कि सार्वजनिक नमाज अता नहीं होगी और सामूहिक कुर्बानी भी नहीं की जायेगी। इस मौके पर शिया मौलाना शाहने हैदर और याकूब अहमद मंसूरी ने कहा कि प्रेमनगर और सीपरी बाजार क्षेत्र में कुर्बानी अधिक होती है। वहां सफ ाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। नगर निगम द्वारा वहां कुर्बानी के बाद अवशेष गाड़ियों से ले जाकर निस्तारण कराए। शहर काजी मोहम्मद हाशिम ने सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। वहीं हिंदू जागरण मंच के विनोद अवस्थी ने खराब स्ट्रीट लाइटों कोसही कराने की मांग की। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी संग्राम सिंह, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, रोहन सिंह, अतुल अग्रवाल किल्पन, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।