फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Know your ward and associated communities

जानिए अपना वार्ड और इसमें जुड़े मुहल्ले

Wed, 03 May 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Know your ward and associated communities
nagar nigam - फोटो : demo
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर परिसीमन के बाद वार्डों के क्रमांक बदल गए हैं। साथ ही वार्डों में नए मुहल्ले जुड़ गए हैं। नए परिसीमन के बाद दावेदार नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटे हैं। कोई जातिगत गणित देख रहा है तो कोई वोटरों से जनसंपर्क में जुटा है।
विज्ञापन

-वार्ड नंबर 13- कोछाभांवर। पहले यह वार्ड नंबर 26 के नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में कोछाभावंर और इंजीनियरिंग कालेज क्षेत्र था। लेकिन, अब इसमें  ग्रासलैंड फार्म, सहारा कालोनी, चर्च फार्म पाल कालोनी, टौरियापुरा, कुरयाना और पैरामेडिकल क्षेत्र जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

-वार्ड नंबर 14- खुशीपुरा द्वितीय। पहले भी यह वार्ड नंबर 14 के नाम से ही जाना जाता था। इस वार्ड में खुशीपुरा आंशिक, वीरांगना झलकारी बाई जूनियर हाईस्कूल, वंशीनगर, मस्जिद, मदकखाना आदि मुहल्ले शामिल हैं। इस वार्ड में कोई नया क्षेत्र नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वार्ड नंबर 15- गरियागांव। पहले यह वार्ड नंबर 13 के नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में संपूर्ण गरियागांव क्षेत्र शामिल था। लेकिन, अब इसमेें सेंट ज्यूड स्कूल, पुलिस चौकी, प्रेमनगर थाना, आजाद नगर, कसाई बाबा और अंबेडकर कालोनी जोड़ दी गई है।
-वार्ड नंबर 16-मसीहागंज। पहले यह वार्ड नंबर 05 के नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में मसीहागंज आंशिक, बौद्ध नगर, सेंट मैरी हाईस्कूल और मिर्जा कंपाउंड क्षेत्र शामिल थे। नए परिसीमन के बाद भी इसमें पुराने मुहल्लों के अलावा कलसी कंपाउंड और प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल क्षेत्र शामिल कर दिया गया है।
-वार्ड नंबर 17- नंदनपुरा द्वितीय। पहले यह वार्ड नंबर 32 के नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में नंदनपुरा, आवास विकास कालोनी, सूर्यपुरम और कुंडपाठा क्षेत्र शामिल थे। लेकिन, अब इसमें से आवास विकास कालोनी का क्षेत्र हटा दिया गया है।

-वार्ड नंबर 18- तालपुरा द्वितीय। पहले यह वार्ड नंबर 12 के नाम से जाना जाता था। इसमें अंबेडकर नगर, हरिजन छात्रावास, नया बस स्टैंड, कृषि मंडी समिति, आरटीओ, जय महाकाली ट्रांसपोर्ट नगर शामिल था। लेकिन, अब इसमें तालपुरा, नादन और मंडी समिति क्षेत्र भी शामिल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed