फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kirshi mantri doora

सप्ताह में एक दिन होगी खुली खरीद: कृषि मंत्री

Fri, 04 Jun 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
kirshi mantri doora
झांसी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गेहूं खरीद में किए गए बदलावों पर सफाई पेश करते हुए कहा ऐसा सीमांत किसानों को फायदा पहुंचाने के इरादे से किया गया है। वहीं, पिछली सपा सरकार को घेरते हुए कृषि मंत्री ने कहा योगी सरकार ने हर फसल की रिकॉर्ड खरीद की। प्रत्येक शनिवार को किसानों के लिए लगाए गए पचास क्विंटल अतिरिक्त बेचने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार अपने गेहूं खरीद संबंधी निर्णयों में कोई बदलाव नहीं करेगी। इस बार पर्याप्त खरीद की गई है। इस दौरान कृषि मंत्री गेहूं खरीद का लक्ष्य तय न करने के सवाल को सफाई से टाल गए। उन्होंने प्रति किसान पचास क्विंटल की कैप निर्धारित करने को पूछे सवाल के जवाब में कहा इसका मकसद सीमांत किसानों को फायदा पहुंचाना है। सीमांत किसान गेहूं नहीं बेच पा रहे थे। इससे उनको मदद मिलेगी हालांकि शनिवार को यह कैप लागू नहीं होगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा वर्ष 2017 से किसानों से खरीद में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सपा सरकार की तुलना में अब अधिक खरीद हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-2017 की तत्कालीन सपा सरकार ने सिर्फ 7-10 लाख मैट्रिक टन खरीद हुई जबकि उनकी सरकार ने 50 लाख मैट्रिक टन खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड में मूंगफली एवं उड़द के क्रय केंद्रों के देरी से खुलने के सवाल पर भी कृषि मंत्री भड़क गए और उसे इसके पहले खोले जाने से इंकार किया। उनका कहना था कि उपज भीगी रहती है, ऐसे में उपज नहीं खरीदी जा सकती हालांकि बुंदेलखंड के लिए उन्होंने दलहन एवं तिलहन को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। कृषि मंत्री ने कहा खाद्य तेलों की खपत बढ़ रही है। विदेशों से इसका आयात करना पड़ता है। इसका उत्पादन बढ़ने से किसानों को भी मदद मिलेगी। कृषि मंत्री ने झांसी, ललितपुर एवं महोबा जनपदों में खास तौर से खेत तालाब योजना को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कहा, इससे सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा सकेगा। इसके पहले दोपहर में लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिए कृषि मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उनका जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संजीव श्रृंगऋषि समेत अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद वह शुक्रवार सुबह कोटा के लिए निकल जाएंगे। शनिवार को वह वापस झांसी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed