{"_id":"600c6f258ebc3e33252fd90d","slug":"kidnapping-case-file-a-people-again-in-jhansi-jhansi-news-jhs186831382","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को ले जाने वाले युवक पर अपहरण की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को ले जाने वाले युवक पर अपहरण की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की एक छात्रा को अपने साथ ले जाने वाले आरोपी युवक पर पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कन्नौज का निवासी है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में पढ़ने वाली मूल रूप से मेरठ निवासी एक छात्रा शनिवार की शाम को अचानक लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद पता न चलने पर हड़कंप मच गया था। रात में ही छात्रा ने फोन कर अपने अपहरण कर लिए जाने की जानकारी पिता को दी थी। यह सुनकर पिता के होश उड़ गए थे। खबर मिलते ही नवाबाद पुलिस सतर्क होकर तलाश में जुट गई थी। रविवार को छात्रा को कानपुर से बरामद कर लिया गया था। खबर पाकर परिजन भी मेरठ से आ गए थे। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फेसबुक अकाउंट खंगाल रही पुलिस
बताया गया है कि छात्रा की फेसबुक के जरिए युवक से दोस्ती हुई थी। पुलिस ने सही जानकारी जुटानेे के लिए युवक का फेसबुक अकाउंट खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस दोस्तों के बारे भी जानकारी जुटा रही है।