{"_id":"65f60a9ac417f9001602c4a6","slug":"kho-kho-league-in-bu-from-today-12-teams-from-nine-states-will-participate-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-281661-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू में खो-खो लीग आज से, नौ राज्यों की 12 टीमें लेंगीं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू में खो-खो लीग आज से, नौ राज्यों की 12 टीमें लेंगीं हिस्सा
विज्ञापन
- सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता का 19 मार्च को होगा समापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सीनियर महिला खेलो इंडिया खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को आगाज होगा। नौ राज्यों की 12 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगीं। 19 मार्च को प्रतियोगिता का समापन होगा।
खेलो इंडिया के तहत यह प्रतियोगिता पहली बार बुंदेलखंड विवि में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को विवि के इंडोर स्टेडियम में तैयारियां चलती रहीं। बीयू के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र के विदर्भ और कोल्हापुर, मध्य प्रदेश, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की टीमें हिस्सा लेंगी।
बैडमिंटन कोर्ट में लगाए पोल, समन्वयक ने जताई आपत्ति
प्रतियोगिता से पहले बीयू के इंडोर स्टेडियम में बने लकड़ी के बैडमिंटन कोर्ट में डि्रल मशीन से छेद करके खो-खो के लिए दो पोल लगा दिए गए। इस पर शारीरिक शिक्षा विभाग की समन्वयक डॉ. स्वप्ना सक्सेना ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इससे पोल खराब हो जाएगा। कुलानुशासक को शिकायती पत्र सौंंपा है। कुलानुशासक ने भी कुलपति से मामले की जांच कराने की मांग कर दी है। बताया गया कि लकड़ी के कोर्ट में छेद करने से यहां सीलन होगी और कोर्ट उखड़ना शुरू हो जाएगा। वहीं, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल का कहना है कि बहुउद्देश्यीय भवन होने के बाद इंडोर स्टेडियम में कई तरह के खेल होते हैं। प्रतियोगिता के लिए मैट बिछाई गई है। ताकि, व्यवस्थित ढंग से प्रतियोगिता हो सके। इससे कोर्ट को कोई नुकसान नहीं होगा।