फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kharif crops at risk due to waterlogging in fields.

Jhansi News: खेतों में जलभराव होने से खरीफ की फसल को खतरा

Sat, 22 Aug 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Kharif crops at risk due to waterlogging in fields.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। तहसील गरौठा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश से कई गांवों में खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे खरीफ फसलें प्रभावित हो रही हैं। कई स्थानों पर रपटे और पुलिया टूट जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश का सबसे अधिक असर गरौठा, शीला, वीरपुरा, हैवतपुरा, मढ़ा, भगवंतपुरा, सिमरधा, निमगहना, दुरखुरू, चंदपुरा, कचीर, डुमरई, हीरानगर आदि गांवों में देखने को मिल रहा है। खेतों में जलभराव होने से तिल, मूंगफली, उड़द और अरहर समेत अन्य फसलों में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, खराब और उखड़ी सड़कों की स्थिति बारिश के चलते और बदहाल हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त रपटों, पुलियों और सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। इसके साथ ही प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed