फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kharid kr pi rhe pani

खरीद कर पी रहे हैं पानी

Wed, 01 May 2019 01:28 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 01 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
kharid kr pi rhe pani
water news in jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
शिवाजी नगर क्षेत्र स्थित राजपूत कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में जल संकट के कारण लोग आठ सौ रुपये में पानी का टैंकर मंगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जल स्तर गिरने से यहां लगे हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। परेशान लोग कई बार जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव व सड़क पर जाम कर चुके हैं। लेकिन सालों बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


पिछले 25 साल में राजपूत कॉलोनी महानगर की पूर्ण विकसित कॉलोनी बन चुकी है। इस क्षेत्र में सात सौ से अधिक परिवार रहते हैं। सभी परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस क्षेत्र में आज तक पाइपलाइन नहीं डाली जा सकी है। ऐसा कोई घर नहीं, जिसके मालिक ने अपने घर में एक या दो बार बोरिंग न कराई हो। ढाई सौ से तीन सौ फीट तक  बोरिंग कराने में पानी की जगह मिट्टी ही निकली।
विज्ञापन


कुछ घरों में थोड़ा बहुत पानी निकला भी, लेकिन गर्मियों में वो भी साथ छोड़ देता है। कॉलोनी के लोग आठ सौ रुपये में प्राइवेट पानी का टैंकर मंगाकर या एक किलोमीटर दूर अंजनी माता मंदिर के पास लगे सरकारी नल से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र में लगे अधिकांश हैंडपंप भी धोखा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एक मई से सभी चिह्नित जगह टैंकरों को भेजना शुरू कर दिया जाएगा। अगर किसी के क्षेत्र में टैंकर नहीं पहुंच रहा है तो कार्यालय में आकर या संबंधित फोन नंबर पर सूचित कर सकते हैं।’
कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।


शिकायतों का इन नंबरों पर होगा समाधान
जल संस्थान ने हैंडपंप, टैंकर और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें सिविल लाइन, मिशन कंपाउंड टंकी क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता अवर अभियंता अनिल कुमार (मो. 8808060038), सीपरी बाजार, मसीहागंज, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, खातीबाबा, खुशीपुरा, नरसिंह राव टौरिया टंकी क्षेत्र से जुडे़  अवर अभियंता फरहद खान (मो. 9450007570), तालपुरा, सागर गेट, बाहर बड़ागांव गेट, अंदर बड़ागांव गेट, कसाई मंडी क्षेत्र के उपभोक्ता अवर अभियंता जगत पाल गुप्ता (मो. 8114002498) व बाहर खंडेराव गेट, शहर क्षेत्र, बड़ा बाजार, बाहर दतिया गेट, अयोध्यापुरी के उपभोक्ता अवर अभियंता (मो. 8114002470) मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत का निस्तारण न होने पर अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह (मो. 6390260103) व महाप्रबंधक राजेश कुमार (मो. 8114039999) से संपर्क कर सकते हैं।      


टुल्लू पंप भी नहीं खींच पा रहे पानी
शहर क्षेत्र में स्थित हींगन कटरा, झारखड़िया और लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के आसपास क्षेत्रों में पानी की सप्लाई का बुरा हाल है। यह क्षेत्र नरसिंह राव टौरिया से जुड़े हैं। पिछले तीन दिन से जलापूर्ति का समय सुबह-शाम एक घंटे की जगह आधे घंटे ही रह गया है। साथ ही पानी की रफ्तार इतनी धीमी है कि टुल्लू पंप भी पानी नहीं खींच पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed