फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   khade trala se takrai bas, 3 ki mot, 24 injard

खड़े ट्राला से टकराई बस, तीन की मौत, 24 यात्री घायल

Thu, 07 Nov 2019 08:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
khade trala se takrai bas, 3 ki mot, 24 injard
prthivipur accident - फोटो : demo
खड़े ट्राला से टकराई बस, तीन की मौत, 24 यात्री घायल
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार की सुबह मध्य प्र्रदेश के निवाड़ी जिले के तहसील मुख्यालय पृथ्वीपुर के ग्राम मड़िया के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से यात्री बस जा भिड़ी। हादसे में बस चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
बृहस्पतिवार सुबह टीकमगढ़ से यात्रियों से भरी बस झांसी के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 8 बजे बस पृथ्वीपुर के ग्राम मड़िया के पास पहुंची थी, तभी सड़क किनारे खडे़ ट्राला सेे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 27 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान कुरीला के चंद्रपुरा निवासी रामकली (35) व थाना लिथौरा के सीतापुरा गांव निवासी लच्छी श्रीवास (42) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जतारा के किरारखेरा निवासी बस चालक सुरेश यादव (35), थाना जेवरा अंतर्गत चैैपुरा निवासी रवि (32), हरी (40), बैरवार निवासी विनीता, जरुआ निवासी छोटेलाल (40), लिथौैरा निवासी राजकुमारी (35), जतारा निवासी महक जैन (8), रानीगंज निवासी ठाकुरदास (40), टेनीपुरा निवासी पिटून (65), चंदपुरा निवासी द्वारका (20), सियार निवासी तीजा (32), जतारा निवासी वीरेंद्र (40), थाना मोंठ के बम्हौरी गांव निवासी दिलीप (35), जतारा के कथालेरा निवासी सुरेश (50), गोरवास निवासी विनीता (20) और कुसुम (49) समेत सत्रह लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान बस चालक सुरेश यादव (35) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed