फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khad coruption

खाद घोटाला : 30 मीट्रिक टन डीएपी और यूरिया बेचकर लाखों डकार गया सचिव

Wed, 12 Oct 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Khad coruption
झांसी। खाद को लेकर पिछले सीजन में मची मारामारी के बीच एक सहकारी समिति में खाद का बड़ा घोटाला कर दिया। सचिव ने मिलीभगत करके करीब तीस मीट्रिक टन खाद बिना पॉश मशीन के खुले बाजार में बेच दिया। खाद बेचने से मिली रकम भी सरकारी खाते में जमा नहीं की। जांच-पड़ताल में करीब पांच लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर डीएपी इन समितियों को पॉश मशीन दी गई है। इसमें पूरा स्टॉक का ब्योरा रहता है। खाद पॉश मशीन के माध्यम से ही बेचना अनिवार्य है। खाद बिक्री से मिली रकम सरकारी खाते में जमा करानी होती है लेकिन, जांच में सामने आया कि किसान सेवा सहकारी समिति ने खाद बिक्री में भारी अनियमिता की है। समिति ने बिना पॉश मशीन के 30 मीट्रिक टन खाद खुले बाजार में बेच दी। सीमित के पास लेन-देन का भी ब्योरा नहीं था। शिकायत मिलने पर अपर जिला सहकारी अधिकारी एसएन खरे को जांच सौंपी गई। पड़ताल में मालूम चला कि सचिव रोहित यादव ने न सिर्फ खाद खुले बाजार में बेच दी बल्कि बिक्री से मिला करीब 4.50 लाख रुपया भी सरकारी खाते में जमा नहीं कराया। पूरा पैसा लेकर सचिव लापता हो गया। इस मामले के उजागर होने के बाद अन्य समितियों की खाद बिक्री का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

जांच कराने में यह मामला पकड़ में आया है। आरोपी सचिव को निलंबित कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
अनूप कुमार द्विवेदी
सहायक निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed