फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ken-Betwa project trapped in water sharing

पानी बंटवारे में फंसा केन-बेतवा प्रोजेक्ट

Tue, 15 Aug 2017 12:42 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 15 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
 Ken-Betwa project trapped in water sharing
river jhansi news - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना तैयार है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच पानी के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण इसका शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। बुंदेलखंड के हित के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठकर मसले को सुलझा लेना चाहिए।
विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना शुरू करने की पूरी तैयारी है। पर्यावरण विभाग की मंजूरी मिल गई है। दोनों राज्यों के पानी के बंटवारे की समस्या पर केंद्र दखल नहीं कर सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्रियों को ही समाधान निकालना पड़ेगा। उन्होंने गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इंसेफेलाइटस की रोकथाम के लिए बहुत पहले से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने संसद में कई बार मुद्दा उठाया। घटना की जांच हो रही है और जो भी दोषी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

झांसी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह बहुत बढ़िया है। इस पर काम शुरू हो जाएगा तो बेहतर परिणाम आएंगे। बुंदेलखंड और आसपास के पर्यटन स्थलों को जोड़ने का सर्किट बनाना उन्होंने अपना सपना बताया। इस योजना पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह में स्वास्थ्य सेवाओं की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, ताकि किसी मरीज को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed