{"_id":"5fa063288ebc3e67a033610c","slug":"karwa-chouth-bangle-jhansi-news-jhs180198282","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना, चूड़ी, बिंदिया, सब तेरे लिए है सजना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना, चूड़ी, बिंदिया, सब तेरे लिए है सजना...
विज्ञापन
करवा चौथ के बाजारों में चूड़ियां लखरीदती महिलाएं। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। करवा चौथ पर सजना संवरना किसे पसंद नहीं है। इस बार बाजार में भी महिलाओं के लिए बहुत कुछ खास है। करवा चौथ पर सिरोस्की, शिफॉन, पाटली, बनारसी, हैंडवर्क वाली डिजाइनर साड़ियों और इंडो वेस्टर्न सूट के अलावा क्रॉप टॉप विद स्कर्ट, साड़ी पैटर्न के गाउन, पटियाला सूट, साड़ी विद दुपट्टा की ढेरों डिजाइनर है। मानिक चौक में साड़ी शोरूम की सोनाली ने बताया कि महिलाएं लाइटवेट डिजाइनर साड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। सूट शोरूम के हर्ष गंगवानी ने बताया कि इंडो वेस्टर्न स्टाइल में शरारा और प्लाजो स्टाइल त्योहार के लिए खास हैं। इसकी कीमत 500 से 2500 रुपये तक है। सीपरी बाजार की दुकानदार अल्पी और राजन ने बताया कि करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक वाले इंडो वेस्टर्न परिधान खूब पसंद किए जा रहे हैं। उधर, डिजाइनर तिलक व गोल बिंदी भी खास है, डिजाइनर बिंदी 25 रुपये से 250 रुपये प्रति पीस है।
बदल रही चूड़ियों की खन-खन
- परंपरागत पर कांच की चूड़ियां तो सदाबहार हैं, लेकिन करवा चौथ पर आप कुछ अलग लुक चाहती हैं तो कांच की चूड़ियों के अलावा मेटल और पंजाबी चूड़े की भी ढेरों नई वैरायटी उपलब्ध हैं। मोटे कंगना स्टाइल के इन चूड़ी सेट में कांच की जगह का इस्तेमाल किया गया है। आप चाहें तो इन पर अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। चूड़ी बाजार में डिजाइन और वर्क के अनुसार इनकी कीमत 450 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक है। मानिक चौक में चूड़ियां पसंद कर रहीं चित्रा चौराहे की वर्षा यादव, उन्नाव बालाजी रोड की निवासी सरोज और बीएचईएल निवासी नीतू ने कहा डिजाइनर सेट काफी अच्छे हैं।
चोकर ज्वैलरी के साथ रजवाड़ी नथ और कुंदन टीका
करवा चौथ पर हर ड्रेस पर फबने वाले डिजाइनर चोकर ज्वैलरी सेट, रजवाड़ी नथ, कुंदन टीका आपके लुक को खास बनाएगा। बाजार में ज्वैलरी सेट आर्टिफिशियल सेट 250 से 800 रुपये तक हैं। इसमें आप ड्रेस के कलर कांबीनेशन के साथ ज्वैलरी मैच कर सकती हैं। इसके अलावा मधुबाला स्टाइल बड़ी नथ और वैजयंती टीका आपको 150 से 550 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। सीपरी बाजार के आर्टिफिशियल ज्वैलरी दुकानदार अंकुर साहू और मो. युनूस और मानिक चौक की दुकानदार काजल ने बताया कि चोकर ज्वैलरी खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
डेकोरेट छलनी, मंगल कलश और पूजा थाल
करवा चौथ के लिए इस बार बाजार में आर्टिफिशियल फ्लावर, गोटा पत्ती, रिबन, कलरफुल पेपर और जरी से सजी पूजा की छलनी, मंगल कलश और पूजा की थाली भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 200 सेट से लेकर 350 रुपये है। पूजा थाली पसंद कर रहीं अयोध्यापुरी की सुयशा और रमा ने कहा कि इस बार डिजाइनर पूजा थाल काफी अच्छे हैं। मानिक चौक के दुकानदार जेएन अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं।
-डिजाइनर जूड़ा पिन-डिजाइन के अनुसार 25 रुपये से 200 प्रति पीस
-महारानी अंगूठी-बड़े पैच वाली परिधान के रंगों की मैचिंग के अनुसार-25 से 100 रुपये
-आर्टिफिशियल मेहंदी स्टिक पेपर और डिजाइनर टैटू-50 से 150 रुपये
-------------