{"_id":"64fdffe330e10e11fe0af236","slug":"karnataka-express-was-about-to-pass-through-sunken-track-a-major-accident-could-have-happened-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-169774-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कीमैन की सतर्कता से टल गया बड़ा हादसा, रेलवे अफसरों ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कीमैन की सतर्कता से टल गया बड़ा हादसा, रेलवे अफसरों ने की तारीफ
Sun, 10 Sep 2023 11:11 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
झांसी। हेतमपुर-धौलपुर के बीच बारिश के चलते धंसे ट्रैक से कर्नाटक एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। इससे पहले रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे कीमैन राजेंद्र ने धंसे हुए ट्रैक को देख लिया। वहीं घटनास्थल की ओर ट्रेन को आता देख राजेंद्र ने तत्काल लाल झंडी दिखाई। लोको पायलट ने भी लाल झंडी देख 300 मीटर पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। कीमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अफसरों ने कीमैत की सजगता की सराहना की है।
दरअसल, हेतमपुर-धौलपुर के बीच सुबह छह बजे कीमैन राजेंद्र कुमार रेलवे ट्रैक को चेक करते हुए जा रहे थे। 6:11 मिनट पर उन्होंने किमी संख्या 1288/34-36 पर ट्रैक को धंसा देखा। उधर, कर्नाटक से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस हेतमपुर स्टेशन से धौलपुर की ओर बढ़ रही थी। कीमैन राजेंद्र ने ट्रेन को आता देख ट्रैक पर लाल झंडी लगा दी। लोको पायलट ने लाल झंडी देख तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए। अचानक ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। बारिश के दौरान ट्रेन के बीच रास्ते में खड़े हो जाने से यात्री परेशान हो गए।