{"_id":"600349188ebc3e30ce231bf8","slug":"kar-chinne-ke-pryash-me-bike-savar-badmasho-ne-chalak-ko-mari-goli-jhansi-news-jhs186242868","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार छीनने के प्रयास में बाइक सवार बदमाशों ने चालक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार छीनने के प्रयास में बाइक सवार बदमाशों ने चालक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
- फोटो : ???? ????
कार छीनने के प्रयास में बाइक सवार बदमाशों ने चालक को मारी गोली
झांसी। झांसी-मऊरानीपुर मार्ग स्थित लक्ष्मणपुरा गांव के पास शनिवार शाम साढे़ पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने चालक से कार छीनने का प्रयास किया। असफल होने पर बदमाश गोली मारकर मऊरानीपुर की तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया है। एसएसपी ने मौके पर पहुुंचकर पड़ताल की।
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
थाना रक्सा के कोटखेरा गांव निवासी बाबूलाल कुशवाहा झांसी के गल्ला व्यापारी महेश राय की गाड़ी चलाते है। शनिवार शाम वह मऊरानीपुर से झांसी आ रहे थे। लक्ष्मणपुरा के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर कार रोक ली। बाइक सवार एक बदमाश ने जबरन उसे गाड़ी से उतारकर कार ले जाने का प्रयास किया। कहासुनी में बाइक पर बैठे बदमाश ने तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश मऊरानीपुर की तरफ भाग निकले। लोगों से खबर मिलते ही बरुआसागर व सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बाबूलाल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।