फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kapoor tekri struggles for water

पानी के लिए जूझता कपूर टेकरी

Sat, 23 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kapoor tekri struggles for water
water problem, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। महानगर के अन्य क्षेत्रों की तरह कपूर टेकरी क्षेत्र भी पानी की किल्लत से जूझ रहा हैं। हैंडपंपों के खराब होने एवं जल संस्थान की पाइप लाइन न बिछी होने पर लोग काम काज छोड़ सिर्फ पानी एकत्रित करने के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कपूर टेकरी के कई हिस्से जो सघन आबादी वाले हैं, में इन दिनों पानी का संकट गहराया हुआ है। कपूर टेकरी कब्रिस्तान मुहल्ले क ी निवासी अमीना ने बताया कि उनके मुहल्ले के कई परिवार बीड़ी बनाने एवं पल्लेदारी का काम करते हैं। लेकिन इनमें से कई काम काज छोड़ पानी इकठ्ठा करने को विवश हैं।
विज्ञापन


गुड्डो ने बताया कि मुहल्ले में लगा हैंडपंप गंदगी के बीच है, जिसके दूषित पानी को लोग मजबूरी में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐेसे में साफ पानी के  लिए हम लोगों को दूर दराज के मुहल्लों में जाना पड़ता है। मोहम्मद मुकीम कुरैशी ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगे हैंडपंपों से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिन दो हैंडपंपों से पानी आ रहा है वह दूषित हैं। ऐसे में क्षेत्र में पानी की व्यवस्था प्रशासन को करना बेहद जरूरी है। बुजुर्ग निसार अहमद मंसूरी के मुताबिक टौरिया सहित कई क्षेत्रों में पानी का संकट है। लोगों को दिन हो अथवा रात पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। शब्बीर के अनुसार अगर मुहल्ले में जल संस्थान पाइप लाइन बिछा दें तो जल संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed