फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kanpur rute train will arriving to another rute

परिवर्तित मार्ग से गुजरेंगी कानपुर ट्रैक की ट्रेनें

Sat, 04 Jan 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur rute train will arriving to another rute
झांसी। झांसी- कानपुर डबल ट्रैक पर पारीछा- चिरगांव- नंदखास स्टेशन के बीच चार से बारह जनवरी तक दोहरीकरण का काम होगा। साथ ही, इस अवधि में जो भी ट्रेनें इस ट्रैक से गुजरेंगी, उनको चिरगांव की जगह पारीछा स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें अपने प्रारंभिक स्टेशन 12174 प्रतापगढ़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दो, सात व नौ जनवरी, 15101 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सात जनवरी, 12541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक 11 जनवरी, 11079 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस नौ जनवरी, 11408 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस नौ जनवरी व 12104 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस पांच जनवरी को कानपुर सेंट्रल- इटावा- उदीमोड़- ग्वालियर- झांसी मार्ग से गुजरेगी। इसी तरह 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा तीन व दस जनवरी, 12103 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस तीन जनवरी व 12143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुलतानपुर एक्सप्रेस झांसी- आगरा कैंट- टूंडला- कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी।
विज्ञापन

अप और डाउन की झांसी- कानपुर सेंट्रल पैसेंजर 12 जनवरी को निरस्त रहेगी। साथ ही, 11 जनवरी तक कानपुर सेंट्रल झांसी पैसेंजर कानपुर सेंट्रल स्टेशन से सुबह 7.05 बजे कह जगह 8.45 बजे चलेगी। दस जनवरी को 12944 कानपुर सेंट्रल बलसाड एक्सप्रेस उद्योगकर्मी कानपुर सेंट्रल से सुबह आठ बजे की जगह 11 बजे चलेगी। इसके अलावा 11 जनवरी को 16093 चेन्नई सेंट्रल लखनऊ एक्सप्रेस को झांसी- बीना खंड में 60 मिनट के लिए अतिरिक्त रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed