{"_id":"6a84ba29d2bc008aec0842ba","slug":"kamlesh-kori-becomes-sps-city-president-jhansi-news-c-420-1-jd11006-11405-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कमलेश कोरी बने सपा के नगर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कमलेश कोरी बने सपा के नगर अध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक नगर के एक विवाह घर में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने गुरसराय नगर अध्यक्ष पद पर कमलेश कोरी की नियुक्ति की। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता सुदेश पटेल ने की।
इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष हेमंत सिंह अहिरवार, कश्मीर सिंह, डब्बू घोष, सुनील सिंह चौहान, सलमान खान, निर्मल यादव, दीपक यादव, गजेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।