फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jwelary buisinessman cinnaping

सराफा कारोबारी अपहरणकांड में तीन बदमाश दबोचे

Wed, 14 Mar 2018 01:41 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 14 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
jwelary buisinessman cinnaping
jwelary - फोटो : demo
राजू कमरया अपहरणकांड के तीन आरोपियों को एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने स्टेशन से दबोच लिया। इसमें एक बदमाश ने राजू कमरया का मोबाइल लेकर मुंबई से फोन कर फिरौती मांगी थी। साथ ही तीनों ने अपहरणकांड में अजय जडेजा के साथ मिलकर भूमिका निभाई थी। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 12 जुलाई की रात्रि कोतवाली के डरू भौंडेला निवासी राजू कमरया व उनके मित्र राहुल अग्रवाल का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद 26 जुलाई की रात्रि यूपी एसटीएफ सहित झांसी पुलिस ने आगरा से मुठभेड़ के दौरान दोनों व्यापारियों को सकुशल बरामद कर लिया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने अपहरकांड कांड में शामिल हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के महामोनी गांव का रहने वाला विनोद जाट और उसके साथी लोकेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर कई अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को एसटीएफ के इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा और कोतवाल अजय पाल सिंह ने राजू कमरया अपहरणकांड में शामिल जिला हापुड़ के थाना सिंम्भावली अंतर्गत गांव कुराना निवासी सतेंद्र उर्फ बब्बल प्रधान, बल्लभगढ़ के मथुरा रोड संजय कॉलोनी निवासी भूपेंद्र मलिक और जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव अहमदानगर निवासी नेत्रपाल उर्फ नीतू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गए भूपेंद्र मलिक ने राजू कमरया का अपहरण करने के बाद उनका फोन मुंबई ले जाकर फिरौती की रकम मांगी थी। नेत्रपाल उर्फ नीतू कुख्यात बदमाश अजय जडेजा के पारिवारिक काम देखता था। सत्येंद्र पर संगीन धाराओं में पन्द्रह मामले दर्ज हैं। आगरा, हरियाणा और राजस्थान में कई आपराधिक घटनाओें को भी अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed