फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Junior doctors of Rani Bai Rani Lakshmibai Medical College protested

हड़ताल पर डॉक्टर: कोलकाता में हुई लेडी डॉक्टर की हत्या के खिलाफ झांसी में प्रदर्शन, मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Mon, 12 Aug 2024 02:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Aug 2024 02:29 PM IST
सार

रानी बाई रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर नारेबाजी की। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
 

विज्ञापन
Junior doctors of Rani Bai Rani Lakshmibai Medical College protested
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजीकर मेडिकल अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में सोमवार को रानी बाई रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर नारेबाजी की। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से डॉक्टरों में काफी आक्रोश है। मेडिकल कॉलेज के 300 जूनियर डॉक्टर्स, करीब 750 प्रशिक्षु और स्नातकोत्तर प्रशिक्षु हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से प्राथमिक सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन


किसी भी जूनियर डॉक्टर ने न ओपीडी में मरीज का उपचार किया है और न ही वार्डों में भर्ती करने का कोई कार्य किया है। डॉक्टरों ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed