फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   junior dector victim of fraud

धोखाधड़ी का शिकार हुआ जेआर, निकले 28 हजार

Fri, 29 May 2015 02:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 29 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर (जेआर) के साथ जालसाज ने धोखाधड़ी कर 28 हजार रुपये निकाल लिए। जेआर को जैसे ही ठगे जाने की जानकारी हुई उसने एटीएम कार्ड लॉक करवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले डॉ. नीरज बुधवार देर शाम मेडिकल कॉलेज स्थिति पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम मशीन में कार्ड और पिन कोड डालकर रुपये निकालने का प्रयास किया तो मशीन एटीएम को इनवैलिड बताने लगी। उन्होंने दो बार और ट्राई किया लेकिन पैसे नहीं निकल सके। इस पर गेट पर खड़ा एक व्यक्ति अंदर आ गया। डॉ. नीरज के मुताबिक व्यक्ति ने उनसे कहा कि आप ज्यादा तेजी से कार्ड एटीएम मशीन में डाल रहे हैं।
विज्ञापन



 मुझे दीजिए मैं प्रयास करता हूं। इस पर डॉक्टर ने जालसाज को अपना एटीएम थमा दिया। उसने एटीएम कार्ड मशीन में डालकर डॉक्टर से पिन नंबर डालने को कहा। डॉक्टर द्वारा पिन डालने पर जालसाज ने उसे देख लिया। डॉक्टर द्वारा एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले जाने के बाद जालसाज ने उन्हें एटीएम थमा दिया और वहां से चला गया। करीब बीस मिनट बाद डॉक्टर के मोबाइल पर बीस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। डॉक्टर ने पहले निकाले गए रुपयों का अब मैसेज आने की बात सोचते हुए इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके तुरंत बाद आठ हजार रुपये निकाले जाने का एक और मैसेज उनके मोबाइल पर आया, तो वह सन्न रह गए। उन्होंने जेब से एटीएम निकालकर देखा तो वह बदला हुआ था। उस पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम लिखा था। उन्होंने फौरन हेल्प लाइन नंबर डायल कर पहले अपना एटीएम कार्ड लॉक करवाया और फिर पुलिस को मामले की सूचना दी। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed