फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Judicial commission will come to Jhansi to investigate Asad-Ghulam encounter

Jhansi News: असद-गुलाम एनकाउंटर की जांच के लिए झांसी आएगा न्यायिक आयोग

Fri, 11 Aug 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Judicial commission will come to Jhansi to investigate Asad-Ghulam encounter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद खान और शूटर मोहम्मद गुलाम की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की जांच के लिए दो सदस्यीय न्यायिक आयोग झांसी आएगा। आयोग के समक्ष कोई भी व्यक्ति मुठभेड़ के संबंध में अपने बयान दर्ज करा सकता है।

पारीछा प्लांट के पास 13 अप्रैल को एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में असद और मोहम्मद गुलाम मारे गए थे। इसकी जांच दो सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग द्वारा की जा रही है। आयोग की टीम दो दिन के लिए झांसी आ रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति मुठभेड़ के संबंध में सर्किट हाउस में 17 अगस्त को दोपहर एक से शाम पांच और 18 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक अपने बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच भी जारी है, परंतु घटना के चार माह के दौरान भी अब तक कोई भी बयान दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed