फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Joined without permission of officers, now expelled

Jhansi News: बिना अधिकारियों की अनुमति कराई ज्वाइनिंग, अब किया बाहर

Fri, 18 Jul 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Joined without permission of officers, now expelled

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मऊरानीपुर के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में एक शिक्षक की बिना अधिकारियों की अनुमति के प्रबंधक ने ज्वाइनिंग करा दी। शिकायत पर डीआईओएस ने जब प्रबंधक से जवाब मांगा तो अब शिक्षक को बाहर कर दिया गया।




गांधीगंज मोहल्ला निवासी दीपक तिवारी ने राज्यपाल को भेजे शिकायती पत्र में बताया था कि गांधी इंटर कॉलेज में वर्ष 2013 में राकेश कुमार प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे। नवंबर 2013 में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मऊरानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 15 अक्तूबर 2017 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस प्रकरण में दोष सिद्ध करते हुए प्रवक्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और जेल भेज दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 2025 में जेल से छूटने के बाद बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के उसे प्रवक्ता पद पर तैनाती दे दी गई। उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराकर पठन-पाठन कार्य कराया जाने लगा। डीआईओएस रति वर्मा का कहना है कि इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधक का स्पष्टीकरण मांगा था। अब शिक्षक को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed