फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jila hospital me aaj se suru hogi dailesis

जिला अस्पताल में आज से शुरू होगी डायलिसिस

Tue, 03 Apr 2018 01:26 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 03 Apr 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
jila hospital me aaj se suru hogi dailesis
dailesis lab, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
जिला अस्पताल में मंगलवार से डायलिसिस यूनिट शुरू होगी। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव सुबह दस बजे यूनिट का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब तक डायलिसिस नहीं होने के कारण मरीजों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता था। इससे मेडिकल कॉलेज पर भी मरीजों का लोड बढ़ जाता था। अब मंगलवार से जिला अस्पताल में दस बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि नौ बेड सामान्य और एक एचआईवी या हेपेटाइटिस बी अथवा सी पीड़ित मरीज के लिए रहेगा। कई मरीजों ने डायलिसिस के लिए पंजीकरण भी करवा लिए हैं। मंगलवार को कमिश्नर इसका शुभारंभ करेंगी। डीवीडी वार्ड में पीपीपी मॉडल पर डायलिसिस यूनिट बनाई गई है। बनारस की कंपनी को 18 मंडलीय चिकित्सालयों में डायलिसिस यूनिट की स्थापना का काम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सामान खरीदना पड़ेगा
डायलिसिस यूनिट में मरीजों को कुछ सामान बाहर से खरीदना पड़ेगा। जबकि, डायलिसिस पूरी तरह नि:शुल्क होगी। बाहर मरीजों को प्रति डायलिसिस तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed