फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhnansi decoration like as Diwali

रामः राममय हुई रानी की झांसी, भादों में मनी दिवाली

Thu, 06 Aug 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jhnansi decoration like as Diwali
सिद्वेश्वर मंदिर को दीपों से सजाया गया।
झांसी। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की झांसी राममय हो गई। वहां का उत्सवमयी माहौल और रामलला के ठाठ देखकर झांसी वाले खुशी में दीवाने हो गए। महानगर में घर - घर दीप जले और जमकर आतिशबाजी हुई। इस अवसर पर दिन भर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा। जगह - जगह प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में अग्रणी भूमिका अदा करने वाली झांसी में मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास भी अलग ही नजर आया। आयोजन भले ही अयोध्या में हुआ, लेकिन इसकी रौनक यहां कोने-कोने में नजर आई। सुबह से ही मंदिरों की साज सजावट शुरू हो गई थी और रामधुन की गूंज सुनाई देने लगी थी। कहीं प्रसाद बंट रहा था, तो कहीं जय - जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो रहे थे। कहीं अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हुई तो कहीं सुंदरकांड का पाठ हुआ। मंदिरों के अलावा उनके इर्दगिर्द के क्षेत्रों को भी केसरिया रंग के गुब्बारों से सजाया गया। केसरिया ध्वज फहराए गए। शाम को पूरे महानगर में दीपावली जैसी रंगत देखने को मिली। मंदिर झालरों की रंगबिरंगी रोशनी से नहा गए। घर-घर रंगोलियां सजाई गईं और दीप जलाए गए। मंदिरों व चौराहों पर दीप मालाएं सजाई गईं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। इस मौके पर राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले कारसेवकों का सम्मान भी हुआ।
विज्ञापन

अयोध्या के कार्यक्रम में टिकी रहीं निगाहें
झांसी। बुधवार को शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया। इस आयोजन के लाइव प्रसारण पर सभी की निगाहें जमी रहीं। लोगों ने टीवी और मोबाइल पर इस ऐतिहासिक आयोजन को देखा। कार्यक्रम के दौरान जय-जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी मंदिर निर्माण की शुरुआत होने पर लोगों ने एकदूसरे को बधाइयां दीं।

राम जानकी मंदिर में भगवान राम की रंगोली बनाकर दीपदान करते श्रद्वालु।

राम जानकी मंदिर में भगवान राम की रंगोली बनाकर दीपदान करते श्रद्वालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed