फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's minimum temperature was highest in the state

Jhansi News: प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा झांसी का न्यूनतम पारा

Tue, 04 Feb 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's minimum temperature was highest in the state

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दो दिनों से लगातार झांसी के दिन के तापमान में तो गिरावट दर्ज हो रही है मगर न्यूनतम पारा बढ़ रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में एक-दो डिग्री का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई है।



झांसी में सोमवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिली हुई थी। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनकर धूप में निकलने पर लोगों को पसीना आने लगा। सूरज ढलने के बाद शाम को हल्की ठंडी हवाएं जरूरी चलीं, जिन्होंने ठंडक का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


आंकड़ों को देखें तो पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट आ चुकी है। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पूरे सप्ताह तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक घटता-बढ़ता रहेगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कुछ गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूं घट-बढ़ रहा पारा

तिथि अधिकतम न्यूनतम



बृहस्पतिवार 27.2 10.6

शुक्रवार 28.9 11.8



शनिवार 29.8 12.8

रविवार 27.5 13.4



(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed