{"_id":"6a4717c8323012ed23022f0e","slug":"jhansi-youth-enters-woman-s-home-and-commits-obscene-acts-beats-her-when-she-resists-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: घर में घुसकर महिला के साथ युवक ने की अश्लील हरकतें, विरोध करने पर पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: घर में घुसकर महिला के साथ युवक ने की अश्लील हरकतें, विरोध करने पर पीटा, मामला दर्ज
Fri, 03 Jul 2026 07:30 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:30 AM IST
सार
महिला की शिकायत पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर के अंदर घुसकर नहा रही महिला के साथ युवक ने अश्लील हरकतें की। महिला के विरोध करने पर लात-घूसों और लाठी से पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सीपरी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके जरिये बताया कि छह जून को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच युवक कल्ला यादव घर की सीढि़यों से कूदकर उसके घर में घुस आया। बाथरूम में उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी से बचने के लिए शोर मचाया तो कल्ला यादव ने लात-घूसों और लाठी से पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि कूलर की आवाज से उसका शोर घर के बाहर नहीं निकल सका। इस कारण वह घर के बाहर भागी तो पीछा कर युवक ने पकड़ लिया और घर के अंदर खींचकर ले जाने लगा। गांववासियों ने जब देखा तो ललकारते हुए दौड़े। यह देख आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। महिला ने इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचने पर घटना की शिकायत की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इधर, आरोपी दबंग किस्म का होने के कारण लगातार राजीनामा का दबाव बना रहा है। सीपरी बाजार पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कल्ला यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।