फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Youth dies after coming into contact with live wire in a field

Jhansi: खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, धान की रोपाई के दौरान हुआ हादसे का शिकार

Wed, 22 Jul 2026 10:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Jul 2026 10:06 PM IST
सार

शाहजहांपुर थाना इलाके के ग्राम पुलगहना में खेत में धान की रोपाई करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jhansi: Youth dies after coming into contact with live wire in a field
करंट लगने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को शाहजहांपुर थाना इलाके के ग्राम पुलगहना में खेत में धान की रोपाई करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद खेत में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जिला लखीमपुरखीरी के ग्राम बड़ी गाजियापुर निवासी विवेक कुमार (24) पुत्र शोभरन लाल अपने साथियों के साथ धान की रोपाई करने के लिए यहां आए थे। सभी मजदूर महेंद्र के खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोपाई के दौरान खेत में जमीन पर पड़ी बिजली की एक खुली डोरी की चपेट में आने से विवेक को करंट लग गया, जिससे वह खेत में गिर पड़ा। साथियों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शाहजहांपुर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्राम पुलगहना में धान की रोपाई के दौरान युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed