{"_id":"6191ff2a8aff6729554084a5","slug":"jhansi-young-man-shot-in-mutual-enmity-admitted-to-maharani-laxmibai-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Mon, 15 Nov 2021 12:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:03 PM IST
सार
इस घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसे झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आपसी रंजिश में बदमाशों ने थाना रक्सा के डगरवाहा गांव के पास एक युवक को गोली मार दी। गोली जांघ के नीचे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मप्र के नुनवाहा निवासी आलोक यादव (23) पुत्र बृगभान की गांव में कुछ लोगों से रंजिश है। सोमवार सुबह वह दूध बांटने के लिए झांसी की ओर आ रहा था। करीब सात बजे जैसे ही वह डगरवाहा गांव तक पहुंचा पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचे से उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई
गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। बदमाश मौके से भाग गए। आलोक घायलावस्था में वहां करीब एक घंटे तक पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने गांव में रंजिश होने की बात कही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन