{"_id":"6a2e11e13df19495eb07cb4c","slug":"jhansi-young-man-s-finger-bitten-off-following-a-dispute-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: विवाद के बाद दांत से काटकर अलग कर दी युवक की उंगली, प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: विवाद के बाद दांत से काटकर अलग कर दी युवक की उंगली, प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
Sun, 14 Jun 2026 07:58 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:58 AM IST
सार
पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में युवक की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। घायल युवक ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
प्रेमनगर के नगरा मोहल्ला में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में युवक की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। घायल युवक ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगरा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी अभय वहां पहुंचा। उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि झगड़े के दौरान अभय ने संदीप के बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली को दांत से काट लिया, उसकी उंगली का ऊपरी हिस्सा शरीर से अलग हो गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।