फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi yellow alert

Jhansi News: झांसी में येलो अलर्ट, ठंडे होंगे दिन, छाया रहेगा घना कोहरा

Mon, 02 Jan 2023 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jhansi yellow alert
झांसी। मौसम विभाग ने चार जनवरी तक झांसी, ललितपुर समेत आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिन में भी काफी ठंडक रहेगी। यानी कि कोल्ड डे कंडीशन होगी। घना कोहरा भी छाया रहेगा। ऐसे में लोगों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

झांसी में रविवार की तुलना में सोमवार को भी अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और ये 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। फिर शाम होते-होते भी धुंध छाई रही। हल्की सर्द हवाओं ने गलन बनाए रखी। रात होते-होते ठंड बढ़ गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने चार जनवरी तक झांसी में येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि इन दिनों में झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा समेत आसपास के क्षेत्रों में दिन भी बहुत ठंडे रहेंगे। घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। वहीं, झांसी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरने और ये साढ़े चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed