फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Work on NHAI project is progressing slowly, it is not possible to complete it by June 2026.

Jhansi: एनएचएआई की परियोजना का काम चल रहा धीमा, टनल व फ्लाईओवर का काम जून 2026 तक पूरा होना संभव नहीं

Fri, 20 Feb 2026 07:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 20 Feb 2026 07:28 PM IST
सार

महानगर में एक साथ दो परियोजनाओं पर निर्माण कार्य ने पूरे शहर में जाम की स्थिति पैदा कर दी है। वहीं, धीमी गति से चल रहे काम के चलते फिलहाल वाहन चालकों को लंबे समय तक जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
Jhansi: Work on NHAI project is progressing slowly, it is not possible to complete it by June 2026.
मेडिकल बाईपास पर बन रहा फ्लाईओवर - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी-कानपुर हाईवे पर (मेडिकल बाईपास) बन रहे फ्लाईओवर और पाल कालोनी के समीप शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर अंडरग्राउंड टनल के साथ फ्लाईओवर निर्माण की गति धीमी है। इसके चलते जहां एक ओर वाहन चालक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अफसरों का दावा है कि जून 2026 तक काम पूरा होने के बाद दुर्घटनाएं व जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


मेडिकल बाईपास पर बढ़ रहे जाम व सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए एनएचएआई फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। इससे झांसी शहर में आने वाले वाहन हाईवे से सीधे फ्लाईओवर के नीचे से होकर निकल सकेंगे। इससे पूर्व पाल कालोनी के पास शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर टनल व फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया। इससे झांसी आने वाले वाहन टनल से और हाईवे पर सीधे निकलने वाले वाहन फ्लाईओवर के सहारे आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


जाम से परेशान महानगर
महानगर में एक साथ दो परियोजनाओं पर निर्माण कार्य ने पूरे शहर में जाम की स्थिति पैदा कर दी है। वहीं, धीमी गति से चल रहे काम के चलते फिलहाल वाहन चालकों को लंबे समय तक जूझना पड़ेगा। अफसरों का दावा है कि मेडिकल बाइपास पर 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है तो शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मौके पर अभी तक टनल का काम तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका यह है कहना
मेडिकल बाईपास पर फ्लाईओवर निर्माण व शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर टनल व फ्लाईओवर निर्माण का काम जून 2026 तक पूरा करा लिया जाएगा। शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर करीब 65 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। मेडिकल बाईपास पर 50 प्रतिशत से अधिक काम हो गया है। - अविनाश मंडीवाल, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed