फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman strangled to death, lived alone in the house

Jhansi: महिला की गला घोंट कर हत्या, घर में रहती थी अकेली, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 31 Aug 2025 12:49 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 31 Aug 2025 12:49 PM IST
सार

महिला ने रात में करीब 11 बजे पास में विराजे गणेश जी के पंडाल में पहुंचकर भजन-कीर्तन गाये थे। सुबह उसकी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Woman strangled to death, lived alone in the house
मृतक ऊषा - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम बारोरी में एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली रहती थी। महिला की चूड़ियां टूटी हुई मिली। आसपास का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


बताया गया कि बरोरी गांव में 45 वर्षीय उषा रायकवार अकेली रहती थी। महिला का पति व बच्चे बाहर काम करते हैं। महिला करीब 3 साल से अकेली रह रही है, त्योहार पर ही उसका पति और बच्चे घर आते थे। महिला यहां गांव में रहकर खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करती थी। बताया गया कि सुबह वह जल्दी उठ जाती थी उसके घर के अंदर फूल के पेड़ लगे हैं जिन्हें आसपास के लोग तोड़ने के लिए आते थे। रविवार की सुबह दरवाजा बंद मिलने पर लोगों ने आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद करीब 8 मजदूर उसको काम पर ले जाने के लिए आए और आवाज देकर बुलाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Jhansi: Woman strangled to death, lived alone in the house
मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस - फोटो : संवाद

दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ तो उसके भतीजे को बुला कर किसी तरह घर के अंदर पहुंचाया तो देखा कि महिला मृत पड़ी थी। उसकी चीख निकल गई। कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था उसकी चूड़ियां भी टूटी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ने रात में करीब 11 बजे पास में विराजे गणेश पांडाल में भजन-कीर्तन गाये। इसके बाद वह चली गई थी। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मौत की वजह तलाशने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed