{"_id":"695f51c0625ab7dca30fe5e9","slug":"jhansi-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों के सोने के बाद देर रात उठाया दर्दनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों के सोने के बाद देर रात उठाया दर्दनाक कदम
Thu, 08 Jan 2026 12:14 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:14 PM IST
सार
महिला ने देर रात परिवार के सभी सदस्यों के सोने के बाद यह कदम उठाया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मृतका आरती, फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
चिरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिरोना में एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मायके पक्ष ने घटना की जांच की मांग की है।
आरती यादव (40 वर्ष) पत्नी राजू यादव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार में एक 11 वर्षीय पुत्र डुग्गू और 16 वर्षीय पुत्री राधा हैं। परिजनों ने बताया कि बीती रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब लोग जागे तो देखा कि आरती फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल घटना की सूचना चिरगांव थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।