फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi will celebrate your queen's birthday

झांसी भव्यता से मनाएगी अपनी रानी का जन्मदिन

Tue, 02 Nov 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jhansi will celebrate your queen's birthday
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तय करने के लिए सोमवार को अमर उजाला द्वारा संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। तय हुआ कि इस बार रानी का जन्मदिन और भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जन-जन की इसमें सहभागिता होगी। रानी पर केंद्रित विविध आयोजन होंगे। 15 दिनों तक महानगर को जगमग रखा जाएगा। दिवाली पर सजाई गईं झालरें 19 नवंबर के बाद ही उतारी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे ज्ञापन
झांसी। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में तय हुआ कि रानी लक्ष्मीबाई की तलवार को ग्वालियर से झांसी लाने की प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मांग की जाएगी। इसके लिए झांसी के हजारों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजे जाएंगे। ज्ञापन के जरिये झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी के नाम पर रखे जाने व रानी जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किए जाने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन

यह होंगे आयोजन
- रानी जयंती के उपलक्ष्य में शहर में निकाली जाएगी भव्य शोभा।
- शोभायात्रा के लिए पीले चावल और तिरंगे झंडे भेंट कर लोगों को दिया जाएगा आमंत्रण।
- विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
- चौराहों को सजाया जाएगा।
- महानगर कई जगह दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- रानी की जयंती की उपलक्ष्य में दिवाली की झालर 19 नवंबर के बाद उतारी जाएंगी।
- पार्क और किले के पास सेल्फी प्वाइंट बनाकर ‘सेल्फी विद रानी’ का आयोजन किया जाएगा।
- 19 नवंबर को दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
रानी की जयंती पर होने वाले आयोजन का अधिवक्ता भी हिस्सा बनेंगे। न्यायालय परिसर में रानी की जयंती मनाई जाएगी। - उदय राजपूत, अध्यक्ष - जिला अधिवक्ता संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी की तलवार को वापस झांसी लाने के लिए अधिवक्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। - छोटेलाल वर्मा, महामंत्री - जिला अधिवक्ता संघ
रानी जयंती पर नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। चौराहों व अन्य प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग की जाएगी। - सुनील नैनवानी, उपसभापति - नगर निगम
महानगर के हर वार्ड में रानी की जयंती मनाई जाएगी। पार्षद घर-घर जाकर लोगों से 19 नवंबर को दीप जलाने की अपील करेंगे। - राजेश त्रिपाठी, पूर्व उप सभापति - नगर निगम
रानी से जुड़े सभी प्राचीन स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। सभी आयोजन जन सामान्य के सहयोग से आयोजित होंगे। - अनिल सोनी, पूर्व उपसभापति - नगर निगम
रानी के जन्मोत्सव से पूर्व निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी रानी का वेश धारण कर चलेंगी। बच्चों की भी सहभागिता रहेगी। - मुकेश सोनी बंटी, पार्षद
शोभा यात्रा में जन-जन की भागीदारी रहे, इसके लिए सभी को पारंपरिक ढंग से पीले चावल देकर यात्रा का आमंत्रण दिया जाएगा। - प्रदीप नगरिया, पार्षद
रानी का जीवन प्रेरणास्पद है। भावी पीढ़ी इससे प्रेरणा ले, ऐसे में वीरांगना के जन्मोत्सव समारोह में बच्चों की सहभागिता तय की जाएगी। - अनूप सहगल, पार्षद
रानी की जयंती पर उनका झांसी सजा संवरा नजर आएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। - नीरज गुप्ता, पार्षद
नगर निगम के सभी साठ वार्डों में रानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 19 नवंबर को हर घर के बाहर दीप जलाए जाएंगे और रंगोलियां सजाई जाएंगी। - निर्दोष अग्रवाल, पार्षद
सन 1857 के संग्राम में जिस तलवार से रानी ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। उसे झांसी लाने के लिए पीएम व सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। - पं. अमर सिद्ध, अध्यक्ष, रामराजा सरकार सेवा समिति
वीरांगना की जयंती पर 19 नवंबर को झांसी के सभी विवाह घर जगमग नजर आएंगे। उनमें तिरंगे की थीम पर लाइटिंग की जाएगी।- विवेक दत्त स्वामी, अध्यक्ष, बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन
गणेश चौराहा व्यापार मंडल की ओर से चौराहे पर रानी की जयंती मनाई जाएगी। सभी व्यापारी अपनी दुकानों को सजाएंगे और दीप जलाएंगे। - सरदार कृष्णपाल सिंह, अध्यक्ष, गणेश चौराहा व्यापार मंडल
रानी की शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अपनी रानी के सम्मान में सभी तिरंगे झंडे हाथों में थामकर यात्रा में चलेंगे। - काजी तबरेज, समाजसेवी
रानी की याद में 19 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रारंभ कर दिए गए हैं। - मो. अफ्फान, समाजसेवी
‘सेल्फी विद रानी’ का आयोजन अपने आप में अनूठा रहेगा। झांसी आने वाले पर्यटक रानी के साथ अपनी फोटो लेकर आयोजन को यादगार बनाएंगे। - आबिद हफीज, समाजसेवी
रानी की याद में उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। ये रानी के प्रति उनकी झांसी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। - मुफ्ती खालिद, समाजसेवी
सभी विवाह घरों में रानी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सभी विवाह घर रंगबिरंगी रोशनी से जगमग नजर आएंगे। - अमित माहौर, बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन
रानी के जन्मोत्सव की रौनक झांसी के घर-घर में नजर आएगी। 19 नवंबर को झांसी दूसरी दिवाली मनाएगी। घर-घर दीप जलाए जाएंगे।- विकास कुशवाहा, बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन
पीएम व सीएम को भेजे जाने वाले ज्ञापनों में जन सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। झांसी के हजारों लोगों से हस्ताक्षर कराकर ज्ञापन भेजे जाएंगे। - पं. मोहित पचौरी, समाजसेवी
झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग के परकोटे से जुड़े दरवाजों को रानी की जयंती के उपलक्ष्य में सजाया जाएगा। प्रत्येक द्वार पर दीपांजलि होगी।- विंशी सविता, मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा

गायत्री परिवार की ओर से रानी की जयंती की पूर्व संध्या पर दीपांजलि आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर हजारों दीपक जलाए जाएंगे।- संजीव खरे, गायत्री परिवार
प्रेमनगर क्षेत्र में रानी की जयंती पर भव्य आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में प्रेमनगर क्षेत्र के लोगों की भी सहभागिता रहेगी।- तरुण अरोड़ा, अध्यक्ष, बुंदेलखंड जन शिक्षा सेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed