फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Weather changes due to a low-pressure area formed over the Bay of Bengal

Jhansi: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से बदला मौसम, कल से 11 अगस्त तक भारी वर्षा के आसार

Sat, 08 Aug 2026 12:25 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 08 Aug 2026 12:25 PM IST
सार

दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 9 से 11 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Jhansi: Weather changes due to a low-pressure area formed over the Bay of Bengal
दोपहर के समय आसमान में छाए काले बादल। - फोटो : संवाद

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से जिले का मौसम पूरी तरह बदल गया है। पिछले 24 घंटे में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 9 से 11 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रही। दोपहर में भी बूंदाबांदी हुई। बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार-पांच दिन तक घने बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सात से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर गूंजी मेढ़कों की टर्र-टर्र
बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ने से शुक्रवार रात शहर और आसपास के इलाकों में मेढ़कों की टर्र-टर्र की आवाजें गूंजती रहीं। लंबे समय बाद लगातार बारिश से अनुकूल माहौल बनने पर मेढ़क बड़ी संख्या में बाहर निकल आए, जिससे रातभर उनकी आवाजें सुनाई देती रहीं। यह अच्छी बारिश और पर्यावरण में बढ़ी नमी का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed