{"_id":"6a2e17df888c613462044989","slug":"jhansi-vrindavan-s-raas-leela-festival-held-at-the-mehndi-bagh-ram-janaki-temple-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मेहंदी बाग रामजानकी मंदिर में वृंदावन की रासलीला महोत्सव, बालकृष्ण की लीलाओं पर भक्त हुए भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मेहंदी बाग रामजानकी मंदिर में वृंदावन की रासलीला महोत्सव, बालकृष्ण की लीलाओं पर भक्त हुए भाव विभोर
Sun, 14 Jun 2026 08:53 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:53 AM IST
सार
श्रीराम जानकी मंदिर मेहंदी बाग में पुरुषोत्तम मास पर आयोजित वृंदावन की रासलीला महोत्सव में शनिवार को नंदोत्सव में श्रद्धालु बधाई गीतों पर झूमे।
विज्ञापन
मेहंदी बाग मंदिर में रासलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्रीराम जानकी मंदिर मेहंदी बाग में पुरुषोत्तम मास पर आयोजित वृंदावन की रासलीला महोत्सव में शनिवार को नंदोत्सव में श्रद्धालु बधाई गीतों पर झूमे। भगवान बालकृष्ण की लीलाओं पर भाव विभोर हो उठे।
देंवेंद्र वशिष्ठ के नेतृत्व में श्री हित आदर्श कृष्ण कला भक्तमाल चरित्र लीला संस्थान के कलाकारों ने नंद महोत्सव बधाई, पूतना वध एवं भगवान शिव के गोकुल आगमन की लीला का मनोहारी मंचन किया। गुलाबी-चमकीली पोशाकों में सजी गोपियों द्वारा बधाई गीत पर श्रद्धालु भगवान की भक्ति में विभोर हो गए और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. जयकारे लगाए। महंत रामप्रिय दास महाराज ने प्रवचन दिए।
इस अवसर पर महंत प्रेम नारायण दास, पुजारी विजय बल्लभ, डीएस कुशवाहा, गौरी शंकर नायक, कमलेश पाठक, परशुराम, रमेश चंद्र साहू, ठाकुर दास साहू, ओम प्रकाश साहू, कैलाश साहू आदि मौजूद रहे।