Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Villager dies after suffering electric shock from table fan while praying.

Jhansi: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, पूजा करते समय टेबल फैन में करंट आने से हुए हादसे का शिकार

Sat, 27 Jun 2026 08:24 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 27 Jun 2026 08:24 PM IST
सार

ग्राम खिलारा निवासी राजेंद्र शनिवार सुबह घर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान पास में रखे टेबल फैन खिसकाते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में वह आ गए और हादसे का शिकार हो गए।
 

विज्ञापन
Jhansi: Villager dies after suffering electric shock from table fan while praying.
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम खिलारा में टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से ग्राम निवासी राजेंद्र कुमार द्विवेदी की मौत हो गई। वह पूजा करने के दौरान हादसे का शिकार हुए। उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम खिलारा निवासी राजेंद्र कुमार द्विवेदी (54) शनिवार को प्रात: साढ़े नौ बजे घर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान पास में रखे टेबल फैन खिसकाते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में वह आ गए, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई अधिवक्ता रवींद्र ने बताया कि छोटा भाई राजेंद्र प्रतिदिन की तरह पूजा कर रहे थे। इसी दौरान पंखे को खिसकाने का प्रयास करते समय उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र खेती का काम संभाले थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed