{"_id":"693bd4c77dfcef859c061cf1","slug":"jhansi-video-of-excise-inspector-taking-bribe-goes-viral-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आबकारी इंस्पेक्टर का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल, डीएम के नाम का भी किया जिक्र, विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आबकारी इंस्पेक्टर का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल, डीएम के नाम का भी किया जिक्र, विभाग में मचा हड़कंप
Fri, 12 Dec 2025 02:11 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:11 PM IST
सार
एक वायरल वीडियो ने आबकारी विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल को उजागर किया है। वीडियो में फाइल आगे बढ़ाने के नाम घूस ली जा रही है। बताया जा रहा है वीडियो पुराना है लेकिन ठेकेदार ने अब वायरल किया है उसे डर था उस समय करता तो उसका नुकसान हो जाता।
विज्ञापन
घूस लेने के दौरान का वायरल वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी में एक वायरल वीडियो से आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग के आबकारी इंस्पेक्टर का घूस लेते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर का नाम सोनीबाला जायसवाल बताया जा रहा है। वर्तमान में यह महिला इंस्पेक्टर अभी भी जिले में तैनात है।
डीओ नहीं जानते जो हम जानते हैं...
वीडियो झांसी जिला कारागार के पीछे बनी कॉलोनी का है। बताया जा रहा है फाइल आगे बढ़ाने के एवज में शराब ठेकेदार से पांच हजार रूपये लिए गए हैं। इंस्पेक्टर वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रही है कि आज ही रिपोर्ट लग जाएगी। वह यह भी कह रही है कि सर्किल में इंस्पेटर ही जाता है इसीलिए जो हम जानते हैं वह डीओ नहीं जानते। इंस्पेक्टर ठेकेदार से पुराना बकाया भी मांगती हुई सुनाई दे रही है कि पहले का हजार बकाया, आप बहुत लेट आते हो, आप की दुकान के चक्कर में मुझे पत्रकारों को भी देखना होता है। डीएम के बाबू को भी जाता है।
अकेले डीएम के बाबू पांच से छ हजार में...
ठेकेदार कह रहा है उसकी दुकान दूसरे सर्किल में करवा दीजिए। दस-बारह हजार और ले लीजिए। इस पर इंस्पेक्टर कहती है इतने जल्दी नहीं हो पायेगा। फाइल दोनों सर्किल के एसडीएम के पास जाती है उनकी रिपोर्ट लगती है। डीएम का बाबू अकेले पांच से छ हजार में सेट होने वाला बाबू है। ठीक है...प्रयास करते हैं।

Trending Videos
आबकारी विभाग, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विभाग में हड़कंप और डीओ को पता नहीं
वहीं, जब इस मामले में आबकारी अधिकारी मनीष कुमार से बात की गई तो उनका कहना कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है वह इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते। हैरानी की बात यह कि जिस वीडियो से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है उसके बारे में डीओ को जानकारी नहीं है।

घूसखोरी का वायरल वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
एक साल पुराना बताया जा रहा वीडियो
वायरल वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। ठेकेदार ने अब वीडियो को वायरल कर विभाग के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार के खेल को उजागर किया है। बताया जा रहा है ठेकेदार को डर था यदि वह उस समय वीडियो वायरल करता तो उसका नुकसान कर दिया जाता। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा और चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।
ठेकेदार और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर का वायरल वीडियो...