{"_id":"63e8bada353c51b5c409fbd6","slug":"jhansi-used-to-doubt-the-character-of-the-wife-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह,पति ने दो दिन पहले की थी पिटाई, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह,पति ने दो दिन पहले की थी पिटाई, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Sun, 12 Feb 2023 03:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 12 Feb 2023 03:39 PM IST
सार
मृतका के जीजा राम मिलन सिंह यादव ने बताया कि 2 दिन पहले मुलायम सिंह ने संध्या की पिटाई की थी। उस पर चरित्रहीनता का आरोप भी लगाया था। इसकी जानकारी संध्या ने फोन पर दी थी। माना जा रहा है कि पति के चरित्रहीनता का आरोप लगाए जाने दे दुखी होकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
पति के साथ मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम पच्चरगढ़ में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका संध्या यादव (24) की शादी पच्चरगढ़ निवासी मुलायम सिंह यादव से 6 साल पहले हुई थी। मुलायम बड़ागांव में एक होटल में खाना बनाने का काम करता है।
विज्ञापन
शनिवार को जब घर लौटा तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसी के घर के जरिए अपने घर में दाखिल हुआ। अंदर देखा तो संध्या फंदे पर लटकी हुई थी, जबकि उसके बच्चे पास के कमरे में सो रहे थे। जानकारी होने पर संध्या के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतका के जीजा राम मिलन सिंह यादव ने बताया कि 2 दिन पहले मुलायम सिंह ने संध्या की पिटाई की थी। उस पर चरित्रहीनता का आरोप भी लगाया था। इसकी जानकारी संध्या ने फोन पर दी थी। माना जा रहा है कि पति के चरित्रहीनता का आरोप लगाए जाने दे दुखी होकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन