{"_id":"68ad3bcdb291d8d69d0c89b8","slug":"jhansi-union-minister-shivraj-singh-will-come-to-tahrauli-will-visit-the-water-conservation-scheme-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: टहरौली नहीं आयेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज, दतिया से दिल्ली के लिए हो जाएंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: टहरौली नहीं आयेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज, दतिया से दिल्ली के लिए हो जाएंगे रवाना
Tue, 26 Aug 2025 10:15 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:15 AM IST
सार
पहले उन्हें दतिया से झांसी के टहरौली में पहुंचकर भड़ोकर में बुंदेलखंड जल संरक्षण योजना का भ्रमण करना था। लेकिन अब वह दतिया से ही स्पेशल प्लेन से दिल्ली के लिए कूच कर जाएंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। पहले उन्हें दतिया से झांसी के टहरौली में पहुंचकर भड़ोकर में बुंदेलखंड जल संरक्षण योजना का भ्रमण करना था। लेकिन अब वह दतिया से ही स्पेशल प्लेन से दिल्ली के लिए कूच कर जाएंगे।
संशोधित कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह 26 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे।
विज्ञापन
यह है कार्यक्रम
दोपहर 1.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनीवर्स्टी ग्वालियर से एयरपोर्ट ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.15 बजे ग्वालियर एयरटपोर्ट से दतिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे स्पेशनल प्लेन से दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे वह दतिया एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 3.15 बजे आरएलबीसीयूए झांसी दतिया कैम्पस ग्राम नौनेर में आयेंगे। दोपहर 3.45 बजे से सायं 4.30 बजे तक आप नौनेर में पशु चिकित्सा एवं क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स तथा आवासीय परिसर के लोकापर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे प्रस्थान कर सायं 5.05 बजे वह दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्पेशल प्लेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
