फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two unique forms of the dancing Ganesha are housed in the museum—one statue features 14 arms

Jhansi: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, लुहारी टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

Mon, 14 Sep 2026 08:49 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 14 Sep 2026 08:49 PM IST
सार

पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका मेडिकल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Two unique forms of the dancing Ganesha are housed in the museum—one statue features 14 arms
सड़क दुर्घटना।

विस्तार

लुहारी टोल प्लाजा के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मारने के बाद उनको कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मूल रूप से निवाड़ी के पृथ्वीपुर के सिया गांव निवासी राजेश पाल गांव में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। परिजनों ने बताया उनकी पत्नी विद्या देवी (48) का मायका उल्दन के सनौरा गांव में है। विद्या अक्सर मां से मिलने जाती थी। रविवार को भी पति राजेश के साथ मायके गई थी। मां से मिलकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जैसे ही दोनों लुहारी टोल प्लाजा के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक से नीचे गिर गए। उनको कुचलते हुए कार सवार भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। नाजुक हाल को देखकर उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। सोमवार तड़के विद्या की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। विद्या के परिवार में तीन बेटियां भारती, आरती एवं साधना समेत छोटा बेटा नितेंद्र है। मां की मौत से उनका भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed