फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two miscreants who committed a theft at a temple arrested following an encounter

झांसी: मंदिर में चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, कॉस्मेटिक दुकान समेत तीन जगहों पर की थी वारदात

Sun, 05 Jul 2026 06:52 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Jul 2026 06:52 AM IST
सार

आरोपी ने बताया कि चमनगंज इलाके से कॉस्मेटिक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के साथ ही रक्सा स्थित करौंदी माता मंदिर की दानपेटी एवं मंदिर के पीछे एक मकान में भी चोरी की थी।

विज्ञापन
Jhansi: Two miscreants who committed a theft at a temple arrested following an encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग

विस्तार

करौंदी माता मंदिर की दानपेटी समेत चमनगंज क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के दो आरोपियों को सीपरी बाजार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर भी झोंका। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा समेत कारतूस एवं चोरी की वस्तुएं बरामद की हैं। दोनों बदमाशों को लिखा पढ़ी के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, यहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस टीम को सिमरधा गांव के प्रतीक्षालय के पास कुछ बदमाशों के होने की बात मालूम चली। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे की अगुवाई में पुलिस टीम जा पहुंची। पुलिस को देख वहां मौजूद बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, चोरी का कॉस्मेटिक सामान और 3,930 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम शिवपुरी मध्य प्रदेश के करैरा निवासी बृजेंद्र रावत और वीरेंद्र कुशवाहा बताया। पुलिस को बताया कि शुक्रवार को चमनगंज इलाके से कॉस्मेटिक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के साथ ही रक्सा स्थित करौंदी माता मंदिर की दानपेटी एवं मंदिर के पीछे एक मकान में भी चोरी की थी। चोरी की रकम उन लोगों ने शराब में उड़ा दी। दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, चोरी, शस्त्र अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed