फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two interstate liquor smugglers arrested in police encounter

Jhansi: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 79 लीटर शराब समेत 1.87 लाख नकद बरामद

Tue, 05 May 2026 02:10 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 05 May 2026 02:10 PM IST
सार

रक्सा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब, तमंचा और कारतूस के साथ मंगलवार तड़के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jhansi: Two interstate liquor smugglers arrested in police encounter
थाने में रखी पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्सा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब, तमंचा और कारतूस के साथ मंगलवार तड़के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 79.42 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत तमंचा एवं 1.32 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस उनको काफी समय से तलाश रही थी।
विज्ञापन


सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि काले रंग की कार में अवैध शराब और हथियार लेकर कुछ लोग मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम अठोंदना पठारी तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इस कार को रोकने की कोशिश करने पर कार सवार भागने लगे। कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भूपेंद्र सिंह यादव निवासी दतिया एवं राजस्थान के डींग जनपद निवासी विष्णु सिंह  शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से शराब की 256 बोतलें बरामद हुईं। इनमें वुडनोट, बकार्डी, कैप्टन मॉर्गन, आफ्टर डार्क समेत कई ब्रांड शामिल हैं। तस्करों ने बताया कि यह शराब वह लोग ऊंचे दाम में बेचने के लिए मध्य प्रदेश एवं उप्र लेकर जाते थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया  गया है। पुलिस टीम में रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह, विशाल राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed