{"_id":"62514f7af448381c535de9b0","slug":"jhansi-two-cousin-brothers-drown-in-devri-dam-police-searching-them-family-in-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: देवरी बांध में नहाने गए दो भाई गहरे पानी में डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: देवरी बांध में नहाने गए दो भाई गहरे पानी में डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 09 Apr 2022 02:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:48 PM IST
सार
बांध में नहाने के दौरान शिवम और रितिक गहरे पानी में चले गए। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से इनकी तलाश में जुटी हुई है। दोनों बालकों के डूबने के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
विस्तार
झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर धसान नदी में स्थित देवरी बांध में शनिवार दोपहर नहाने गए तीन बच्चों में दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। उनको डूबता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में मऊरानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू करा दी है। पुलिस के मुताबिक करौखर निवासी रितिक (10) पुत्र रघुनाथ अपनी मौसी के घर मऊरानीपुर आया था। शनिवार दोपहर शिवम (10) पुत्र बल्लू अपनी मौसी के लड़के रितिक एवं एक अन्य बालक के साथ नहाने के लिए देवरी बांध गया था।
विज्ञापन
नहाने के दौरान शिवम और रितिक गहरे पानी में चले गए। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से इनकी तलाश में जुटी हुई है। दोनों बालकों के डूबने के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन