फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Tractor driver dies under suspicious circumstances at Balu Ghat

Jhansi: बालू घाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 13 Jan 2026 02:38 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 13 Jan 2026 02:38 PM IST
सार

पीड़ित परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर आरोप लगाते हुए हंगाम शुरू कर दिया। हंगामा की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Jhansi: Tractor driver dies under suspicious circumstances at Balu Ghat
मौके पर पहुंचे पीड़ित परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुराटा बालू घाट पर ट्रैक्टर पलटने से उसके चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुशवाहा (30) निवासी खजांची डेरा, चिरगांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक दबंग किस्म का व्यक्ति है और घटना के बाद उसने मामले को दबाने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक की मौत के बाद शव को उठाकर सड़क पर लाया गया , ताकि इसे सामान्य दुर्घटना का रूप दिया जा सके। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed