फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Top ten taxpayers honored with the Bhamashah Award

Jhansi: टॉप-टेन करदाता भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित, राज्य कर विभाग ने किया व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन

Mon, 29 Jun 2026 09:32 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 29 Jun 2026 09:32 PM IST
सार

राज्य कर विभाग ने विभिन्न टर्नओवर श्रेणियों के उत्कृष्ट टॉप-टेन करदाताओं को भामाशाह पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Jhansi: Top ten taxpayers honored with the Bhamashah Award
एमएलसी रामतीर्थ सिंघल व रमा निरंजन व्यापारियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : स्वयं

विस्तार

राज्य कर विभाग ने सोमवार भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल और विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी रमा निरंजन मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। राज्य कर विभाग द्वारा विभिन्न टर्नओवर श्रेणियों के उत्कृष्ट टॉप-टेन करदाताओं को भामाशाह पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1) राज्य कर डीके सचान ने बताया कि पुरस्कृत करदाताओं में विभाग ने बसेरा ग्रुप के चेयरमैन वीरेंद्र राय, हाइडलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड, जे के सीमेंट, वी हील प्राइवेट लिमिटेड, बाजपेयी ट्रेडर्स, कैनाल ऑटोमोबाइल्स, ए-टू-ज़ेड सिक्योरिटी कंपनी, महादेव बीड़ी कंपनी, श्रीराम सप्लायर्स व निर्वाण एक्सपी प्राइवेट लिमिटेड को भामाशाह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर आयुक्त ग्रेड-2 अपील लालजीत यादव, संयुक्त आयुक्त मनीष श्रीवास्तव, उपायुक्त पुनीत अग्निहोत्री, टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, रामेश्वर राय, नीरज बब्बर, सीए रचित अग्रवाल, मनमोहन गैड़ा समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन उपायुक्त मनोज कुमार त्रिपाठी व आभार उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर अजय कुमार वर्मा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed